दक्षिण अफ्रीका में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

Monday, Mar 02, 2020 - 10:59 PM (IST)

जोहानसबर्गः दक्षिण अफ्रीका के गाउटेंग के वंदेरबिल्जपार्क में तीन वाहनों की टक्कर में एक गर्भवती महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई एवं दो अन्य घायल हो गए हैं।

ईआर 24 पैरामेडिक्स के प्रवक्ता रसेल मीरिंग ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात को हुई। इस दुर्घटना के कारण एक वाहन में चार लोग फंसे हुए थे। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य का इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है।

इसके अलावा इस हादसे में एक महिला को बचाने के लिए बचावकर्मियों ने विशेष उपकरणों का भी इस्तेमाल किया लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में आठ महीने की गर्भवती एक महिला की भी मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Pardeep

Advertising