ताजिकिस्तान में हेलीकॉप्टर हादसे में 5 की मौत

Tuesday, Aug 14, 2018 - 01:59 AM (IST)

दुशांब: ताजिकिस्तान के सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्र में एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर रूस के तीन पर्वतारोहियों और ताजिकिस्तान के चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि हादसे में 12 अन्य पर्वतारोही तथा चालक दल के तीन सदस्य घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है। 

घायल 12 पर्वतारोहियों में एक बेलारूस, एक स्पेन और बाकी अन्य रूस के नागरिक हैं। जिस जगह एमआई 8 हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वह राजधानी दुशांबे के पूर्व में करीब 480 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पामीर रेंज पर स्थित है।  इस हादसे से दो सप्ताह पहले हमले में चार पश्चिमी साइकिलिस्ट पर्यटकों की मौत हुई थी।     

Pardeep

Advertising