जापान में  5.8 तीव्रता का भूकंप

Thursday, Jul 20, 2017 - 11:01 AM (IST)

टोक्योः जापान के फुकुसिमा में गुरुवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इस भूकंप के झटके से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।इस मध्यम तीव्रता के भूकंप से खराब पड़े परमाणु संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

अधिकारियों ने बताया कि इससे सुनामी का भी कोई खतरा नहीं है।  अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार सुबह 9 बजकर11 मिनट पर  भूकंप आया। प्रशांत महासागर में स्थित फुकुसिमा में आए इस भूकंप का अधिकेन्द्र समुद्र के भीतर 34 किलोमीटर की गहराई में था। टोक्यो इलेक्ट्रोक पावर कंपनी के एक ऑपरेटर ने बताया कि फुकुसिमा दाइची संयंत्र में अभी तक हमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।
 
 

Advertising