नेपाल के पश्चिमी हिस्से में 5.1 तीव्रता का भूकंप

Sunday, May 12, 2019 - 09:34 PM (IST)

काठमांडूः नेपाल के पश्चिमी हिस्से में शनिवार देर रात 5.1 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन संपत्ति को नुकसान या किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार देर रात 12 बजकर 36 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र काठमांडू के पश्चिम में 600 किलोमीटर दाइलेख जिले में था। काठमांडू में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। संपत्ति के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

 

Yaspal

Advertising