5 साल में 134 देशों ने पाकिस्तानियों से की तौबा!

Wednesday, Sep 06, 2017 - 02:03 PM (IST)

इस्लामाबाद: दुनिया के 134 देशों से पिछले 5 साल के दौरान 5 लाख से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों को विभिन्न कारणों से स्वदेश लौटा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन देशों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, भारत और चीन सहित दुनिया के 134 देश शामिल हैं।


'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की एक रिपोर्ट के अनुसार जहां सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यूरोपीय संघ के अनेक देशों से पाकिस्तानियों को लौटाए जाने के मामले सामने आए हैं वहीं कई छोटे-मोटे और अनजान देशों ने भी विभिन्न कारणों के चलते पाकिस्तानियों को अपने यहां से लौटाया है। 

इन देशों में लाओस, टोगो, पोर्ट लुइस, लाइबेरिया, गिनी, बुरकिना फासो, बोट्सवाना, मलावी, डोमिनिकन गणराज्य, मोजांबिक, अंगोला और इथियोपिया शामिल हैं।  पाकिस्तानी सांसद जेहानजेव जमालदिनी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की हैं। गृह मंत्रालय ने जनवरी 2012 से जून 2017 तक का आकंड़ा पेश किया।
 

Advertising