कनाडा में गैस रिसाव, 46 लोग अस्पताल में भर्ती

Wednesday, Jul 10, 2019 - 05:12 AM (IST)

ओट्टावाः कनाडा के विन्निपेग में संदिग्ध कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव के बाद 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 15 की हालत गंभीर है। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विन्निपेग फायर पैरामेडिक सर्विस के कर्मचारियों के ट्वीट कर बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे अलार्म बजने के बाद इमारत के विभिन्न हिस्सों से कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव का पता चला। अधिकारियों के हवाले से एक न्यूज रिपोर्ट में बताया गया कि 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से 15 की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

Pardeep

Advertising