मकबरे के पास आई चलने की अजीब आवाज, खुदाई की तो खुला 4400 साल पुराना राज

Monday, Dec 17, 2018 - 12:55 PM (IST)

 इजिप्ट. मिस्त्र  के एक पुराने मकबरे के पास जमीन पर चलने से अजीब सी आवाज आने पर  आर्कियोलॉजिस्ट ने खुदाई की तो 4400 साल पुराना एेसा राज खुला कि जिसे जानकर पूरी दुनिया हैरान है।  खुदाई के बाद आर्कियोलॉजिस्ट को वहां एक नया मकबरा मिला और एेसी चीजें सामने आईं जिनकी  उन्नेहों कभी कल्पना भी नहीं की थी । 

मिस्त्र के संस्कृति मंत्रालय के एक ऑफिशियल मुस्तफा वजीरी ने कहा कि ये पिछले कुछ दशकों में हुई अपने आप में अनूठी खोज है। ये मकबरा राजधानी काहिरा के सक्कारा प्रांत के एक पिरामिड के पास मिला है। मकबरे के अंदर बनी रंगबिरंगी नक्काशी और फैरो की भीमकाय मूर्तियां देखने लायक हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिरामिड के करीब जमीन के ऊपरी हिस्से से आवाज दो वजहों से आ रही थी। एक ये कि जमीने के नीचे काफी हिस्सा खाली था वहीं कुछ जगहों से यहां हवा जाने से अजीब सी आवाजें आ रही थीं।

एक्सपर्ट्स ने बताया कि यहां उस दौर का सबसे बड़े पुजारी या धर्मगुरु रहता था। उनका नाम वाह्त्ये था। चित्रों में वाहत्ये अपनी मां, पत्नी और परिवार के साथ बैठे दिख रहे हैं। अंदर चीजों इतनी सुरक्षित हैं, जिसे देखकर साफ कहा जा सकता है कि पिछले 4400 सालों से ये अछूता है। एक्सपर्ट अब आगे इस मकबरे में खुदाई शुरू करेंगे और उन्हें इसके अंदर कुछ और चीजें मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि उस दौर के सबसे बड़े धर्मगुरु की कब्र भी यहां मिल जाएगी। मिस्त्र में उस दौर में पुजारियों और धर्मगुरुओं का विशेष महत्व था, उनके जरिए मिस्त्र के भगवान को खुश करने की कोशिश की जाती थी।

 

Tanuja

Advertising