इंडोनेशिया में भूकंप से  43,000 लोग हुए बेघर

Saturday, Dec 10, 2016 - 01:35 PM (IST)

जकार्ताः इंडोनेशिया के असेह प्रांत में शक्तिशाली भूकंप के बाद कम से कम 43,000 लोग बेघर हो गए। अधिकारियों ने आज बताया कि सरकार और सहायता एजैंसियां प्रभावित समुदायों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी ने एक बयान में कहा कि बेघर लोगों की संख्या के अनुमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जबकि बुधवार को आए 6.5 तीव्रता के भूकंप के केंद्र के नजदीकी तीन जिलों में राहत कार्य किए जा रहे हैं। एजैंसी ने बताया, ‘‘बेघर लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी होनी चाहिए।’’ भूकंप से  प्रभावित पीडी जाया जिले में मानवीय समूह राहत कार्य में सहायता कर रहे हैं।  भूकंप में कम से कम 100 लोग मारे गए और सैेंकड़ों घायल हो गए।

त्रासदी में 11,000 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैंं। विस्थापित लोग अस्थायी रूप से बनाये गये आश्रय स्थलों, मस्जिदों में या अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं।   प्रभावित शहर मरूडु में शवों की तालाश के लिए आज फिर से खोजी कुत्तों की मदद ली गई। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कल प्रांत के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पुनर्निर्माण का वादा किया।  

 

Advertising