लोगों को ट्रंप की क्षमता पर संदेह,  कर रहे महाभियोग का  समर्थन

Sunday, Feb 05, 2017 - 12:21 PM (IST)

वाशिंगटनः एक सर्वे पर विश्वास किया जाए तो अमरीका में 10 में से चार लोग अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग का समर्थन करते हैं। सर्वे के परिणाम से राष्ट्रपति की नेतृत्व क्षमता पर बढ़ रहा संदेह उजागर होता है। इसी सप्ताह सर्वे में 40 फीसदी मतदाताओं ने उन्हें पद से हटाने का समर्थन किया है। 35 फीसदी से कुछ ज्यादा ने महाभियोग लाने का समर्थन किया है। यह सर्वेक्षण पब्लिक पॉलिसी पोलिंग (PPP) ने कराया है। 

 वाशिंगटन टाइम्स के मुताबिक, इस सप्ताह मत जाहिर करने वालों में 48 फीसदी ने कहा है कि वे महाभियोग के खिलाफ हैं। पीपीपी के प्रेसिडेंट डीन डेबनाम ने एक बयान में कहा है, 'आम तौर पर नया राष्ट्रपति अपनी लोकप्रियता के शिखर पर होता है और पद संभालने के बाद हनीमून पीरियड में चलता है। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के मामले में स्थिति बदल गई है। बड़ी संख्या में मतदाता उनके खिलाफ महाभियोग का समर्थन कर रहे हैं 

Advertising