आसमान में टकराए एयरफोर्स के 2 विमान, चार पायलटों की मौत (Video)

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 03:07 PM (IST)

Manila: फिलीपींस में वायुसेना के दो प्रशिक्षण विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार सैन्य पायलटों की मौत हो गई हादसा 23 अक्टूबर 2026 को फर्नांडो एयर बेस के क्षेत्र में हुआ। दोनों विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर थे। दुर्घटना के बाद सैन्य अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलीपींस वायुसेना (PAFफ) के अनुसार, दोनों SF-260 विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए। विमान एयर बेस के दायरे में ही गिरे।

 

 वायुसेना ने एक बयान जारी कर चारों कर्मियों की मौत की पुष्टि की और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में अन्य किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया। सैन्य अधिकारी दुर्घटनास्थल से जानकारी जुटा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों विमान किन परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हुए। फिलीपींस वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News