तंजानिया में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, 42 घायल

Friday, Jan 25, 2019 - 12:12 AM (IST)

डार एस सलाम: तंजानिया के पश्चिमी क्षेत्र किगोमा में एक बस के अचानक पलटने से कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

किगोमा क्षेत्र के पुलिस कमांडर मार्टिन ओटिएनो ने बताया कि दुर्घटना बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात दस बजे हुई। यह बस शिनयांगा और ताबोरा क्षेत्रों से होकर मवांजा और किगोमा क्षेत्र के बीच जा रही थी। मृतकों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि किगोमा के क्षेत्रीय अस्पताल में सभी 42 घायलों का उपचार किया जा रहा है जिनमें से 12 की हालत गंभीर है। दुर्घटना के समय बस की गति बहुत तेज थी जिसकी वजह से यह अनियंत्रित होकर पलट गई। 
 

Pardeep

Advertising