ईरानी सेना का पाकिस्तान की कालेगन सीमा पर हमला, 4 बलूच नागरिकों की मौत व आठ घायल

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2024 - 12:03 PM (IST)

पेशावरः ईरान और पाकिस्तान के संबंध फिर तनावपूर्ण हो सकते हैं । ईरान के सैनिकों ने दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के एक सुदूर इलाके में पाकिस्तानियों के एक समूह को ले जा रहे एक वाहन पर गोलीबारी की जिसमें चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को बलूचिस्तान प्रांत के सीमावर्ती गांव मश्केल के पास हुई।

PunjabKesari

सरकारी प्रशासक साहिबजादा असफंद ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि ईरानी सेना ने गोलीबारी क्यों की।  कालेगन सीमा क्षेत्र में ईरानी सेना द्वारा किए हमले में  कम से कम 4 पाकिस्तानी  बलूच नागरिक  मारे गए और 8 घायल हो गए। मृतकों की पहचान शुक्राल्लाह रिगी, अब्दुल वसी, असगर सासोली और ख्वास्ती रिगी के रूप में की गई है।

PunjabKesari

स्थानीय पुलिस का कहना है कि चारों लोगों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। तेहरान या पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। दोनों पक्षों के सुरक्षा बल अक्सर इस क्षेत्र में सक्रिय तस्करों और विद्रोहियों को गिरफ्तार करते हैं। जनवरी में पाकिस्तान ने ईरान के अंदर कथित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले किए थे जिसके प्रतिशोध स्वरूप ईरान द्वारा किए गए हमले में कम से कम नौ लोग मारे गए थे।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News