सैन डिएगो में कार दुर्घटना, 4 की मौत(Pics)

Sunday, Oct 16, 2016 - 10:10 AM (IST)

सैन डिएगो: अमरीका के सैन डिएगो में एक कार के सैन-डिएगो-कोरोनाडो पुल से नीचे गिर जाने के कारण उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ‘कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल’ ने बताया कि हादसा कल स्थानीय समयानुसार दिन में साढ़े तीन बजे होने के तुरंत बाद शिकागो पार्क पर रिपोर्ट की गई।  


शहर के दमकल-बचाव विभाग ने बताया कि मौके पर 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। प्रवक्ता ली स्वानसन ने बताया कि आठ लोग घायल हुए थे जिनमें चार को गंभीर रूप से घायल हुए थे और अन्य चार को मामूली चोटें आई थीं। उन्होंने कहा कि पार्क में अन्य कई लोगों का भी उपचार किया गया।  घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पुल के दोनों आेर यातायात को रोक दिया गया है। 
 

Advertising