अमेरिका में गोली मार कर 4 भारतीयों की हत्या

Monday, Jun 17, 2019 - 11:33 AM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका में  आयोवा की राजधानी डेस मोइनेस में एक तेलुगु भाषी पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में  मौत हो गई।  चारों को गोली लगी है।वेस्ट डेस मोइनेस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 मृतकों में  चंद्रशेखर सुनकारा(44), लावण्या सुनकारा(41)  दो लड़के 10 और 15 वर्षीय  घर के अंदर मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी  अपने दोनो बच्चे घर में  मेहमान के रूप में रह रहे थे। 

 चंद्रशेखर  आयोवा डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टीज टेक्नोलॉजी सर्विस ब्यूरो में कार्यरत थे, जबकि लावण्या एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर  थीं। अमेरिका की तेलुगु एसोसिएशन परिवार की मदद के लिए चिंता विभाग और भारतीय दूतावास के संपर्क में है। 

 

 

 

Tanuja

Advertising