इराक में 38 आतंकवादियों को दी गई फांसी

Thursday, Dec 14, 2017 - 09:42 PM (IST)

बगदाद: इराक में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के मामलों में दोषी करार दिए गए 38 सुन्नी इस्लामिक आतंकवादियों को वीरवार को फांसी दे दी गई। इराक के न्याय एवं कानून मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।

वक्तव्य के अनुसार इराक के दक्षिणी शहर नासीरिया की एक जेल में इन सभी 38 आतंकवादियों को फांसी दी गई। वक्तव्य के मुताबिक सभी दोषी इस्लामिक स्टेट के सदस्य थे। गौरतलब है कि इससे पहले 24 सितंबर को इराक में 42 सुन्नी आतंकवादियों को फांसी दे दी गई थी। 

Advertising