OMG! 35 साल से गर्भ में पल रहा था बच्चा

Sunday, Oct 30, 2016 - 04:42 PM (IST)

अलजीरिया: दुनिया में गर्भावस्था से जुड़े कई अजीबोगरीब किस्से देखने और सुनने को मिलते हैं। लेकिन अलजीरिया में सामने आए इस किस्से को सुन आप हैरान रह जाए।दरअसल किसी भी महिला की गर्भावस्था महज आठ या नौ से साढ़े नौ महीने होती है।लेकिन अलजीरिया की एक महिला 35 साल तक गर्भवती रही।यह महिला 1981 में  गर्भवती हुई थी।लेकिन इस साल कुछ दिन पहले पेट में अचानक दर्द के चलते उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया।

73 साल की इस महिला का अल्ट्रा साउंड करने के बाद उसके पेट में भ्रूण दिखाई दिया। डॉक्टरों ने उसका ऑप्रेशन किया और 35 साल 7 महीने से मां के गर्भ में पल रहे भ्रूण को निकाला।डॉक्टरों के मुताबिक यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है।हालांकि जब डाक्टरों ने इस महिला की गोद में बच्चे को दिया तो उसका वजन उस समय 2 किलो था,लेकिन न तो वो पूर्ण विकसित था और न ही दुनिया में आने के बाद सांस ले पाया।
 

Advertising