जापान में ट्रक से टकराई ट्रेन, 35 लोग घायल

Thursday, Sep 05, 2019 - 02:30 PM (IST)

टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो में एक क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को ट्रेन ने ट्रक को टक्कर मार दी जिससे 35 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दुर्घटना योकोहामा शहर में हुई है। शहर के आपदा प्रबंधन अधिकारी रयो नगाकुरा ने बताया कि 35 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत बहुत नाजुक है उसका हृदय काम नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि अभी तक व्यक्ति को डॉक्टरों ने आधिकारिक रूप से मृत घोषित नहीं किया है। स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, एक व्यक्ति (संभवत: ट्रक चालक) के दुर्घटना स्थल पर फंसे होने की आशंका है।

 

Tanuja

Advertising