अफ़्रीकी देश में भूस्खलन से तबाही, 300 की मौत

Tuesday, Aug 15, 2017 - 11:36 AM (IST)

सिएरा लियोनः सिएरा लियोन की राजधानी फ़्रीटाउन में भूस्खलन से हुई तबाही के कारण अब तक सैकड़ों लोगों की मौत गई। इस त्रासदी में  मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 300 तक पहुंच चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय संस्था द रेड क्रॉस के प्रवक्ता अबूबकर तारावली ने के अनुसार अब तक 205 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
देश के राष्ट्रपति अर्नेस्ट बाई कोरमा ने टीवी पर देश के नाम संदेश में इसे राष्ट्रीय आपदा कहा और कहा कि इससे निपटने के लिए इमरजैंसी रिस्पॉन्स सैंटर बनाया गया है। 

रेड क्रॉस का कहना है कि इस कारण 3000 लोगों ने बाढ़ के कारण अपने घर खो दिए हैं। इस हादसे में कम से कम 100 इमारतें डूब गईं  और कुछ धराशाई हो गई हैं। शहर के 2 अन्य इलाकों से भी लौगौं की मौत की ख़बरें मिल रही हैं। सिएरा लियोन के उप राष्ट्रपति विक्टर बोकैरी फ़ोह ने इस हादसे में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है।  जिस वक्त भूस्ख़लन शुरू हुआ ज्यादातर लोग सो रहे थे। ये हादसा सोमवार सुबह राजधानी फ्रीटाउन के पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुआ है।इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Advertising