घर कें आंगन में निकले 30 जहरीले सांप, लाखों लोगों ने देखा
Friday, Dec 28, 2018 - 10:54 PM (IST)
टेक्सास: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स के घर से 30 जहरीले सांप निकलते दिख रहे हैं। दरअसल, कोवेन और उसके दो दोस्तों को घर के पीछे बने शेड के पास एक छोटा सांप दिखा था जिसे निकालने के बाद उन्होंने मशीन से शेड को उठाया। जो उन्होंने देखा, वो चौंकाने वाला था। इस शेड के नीचे 1-2 नहीं पूरे 30 जहरीले रैटल-स्नेक आराम फरमाते मिले।
जहरीले सांपों का झुंड देख रह गए हैरान तभी उसने वहां पुराना पड़े शेड के नीचे एक सांप को जाते देखा। इसके बाद सांप को निकालने के लिए उसने एक लिफ्टिंग मशीन की मदद से शेड को उठाया तो मंजर डरावना था। दरअसल वहां एक नहीं बल्कि लगभग 30 जहरीले सांपों का झुंड था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो एक साथ इतने सांपों को देख कर कोवन ने घबराकर मशीन को छोड़ दिया जिससे शेड वापस नीचे गिर गया। कोवन और उसके दोस्तों ने इस नजारे का एक वीडियो बना लिया। इस वीडियो को उन्होंने फेसबुक पर शेयर भी किया। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है जबकि 54000 लोग इसको अब तक शेयर कर चुके हैं।