मध्य केन्या में सड़क दुर्घटना में 30 लोगों की मौत

Sunday, Dec 31, 2017 - 01:53 PM (IST)

नैरोबी: मध्य केन्या के एक मार्ग पर आज तड़के एक बस और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में 30 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। रिफ्ट वैली ट्रैफिक पुलिस प्रमुख जीरो अरोम ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार तड़के तीन बजे नाकुरू शहर के निकट यह दुर्घटना हुई। 

मलबे से सारे शव निकाल लिए गए हैं तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यह घटना नाकुरू-एल्दोरेत राजमार्ग के निकट हुआ। यह क्षेत्र सड़क दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात है। अरोम ने बताया कि दोनों ही वाहनों के चालकों की मौत हो गई है।  

Advertising