जंगल में खो गया 3 साल का बच्चा, रेस्क्यू के बाद बताई हैरानीजनक सच्चाई

Wednesday, Jan 30, 2019 - 04:43 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक 3 साल का बच्चा जंगल में खो गया। रेस्क्यू के बाद ऐसी हकीकत सामने आई कि पैरेंट्स हैरान रह गए। जब केसी हाथवे नामक यह बच्चा वापस मिला तो उसने पैरेंट्स को बताया कि 2 दिन उसने भालू के साथ वक्त बिताया। केसी हाथवे फिलहाल हॉस्पिटल में है और रिकवर कर रहा है।वह 22 जनवरी को लापता हो गया था। उसे ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एक शख्स ने सूचना दी कि बच्चा जंगल में मां के लिए रो रहा है। इसके बाद उसकी तलाश में रेस्क्यू शुरू किया गया। लापता रहने के दौरान सैंकड़ों लोग बच्चे की तलाश कर रहे थे। बच्चे के गुम होने की स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सर्च ऑपरेशन के लिए ड्रोंस, हेलिकॉप्टर और खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया गया। सबसे मुश्किल इस बात को लेकर थी कि इलाके में भारी सर्दी पड़ रही थी और बारिश भी होने लगी। रेस्क्यू के बाद परिवार वालों ने बताया कि बच्चा खुश है और बातें कर रहा है। स्थानीय पुलिस अधिकारी के सामने भी बच्चे ने इस बात को दोहराया कि उसने भालू के साथ वक्त बिताया। अधिकारियों का मानना है कि लापता रहने के दौरान बच्चा घूम रहा था। लापता होने से ठीक पहले वह दो और बच्चों के साथ घर के पीछे खेल रहा था। उस वक्त वह एक कोट और स्वीटपैंट में था और वापसी के वक्त भी वह उन्हीं कपड़ों में मिला।

Tanuja

Advertising