अमरीका के 3 वैज्ञानिकों को मिला चिकित्सा का नोबेल

Monday, Oct 02, 2017 - 05:04 PM (IST)

वॉशिंगटनः 3 अमरीकी वैज्ञानिकों जेफ्री सी हाल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को मानव शरीर की ‘आंतरिक जैविक घड़ी’ विषय पर किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

‘आंतरिक जैविक घड़ी’ को सर्केडियन रिदम के नाम से जाना जाता है। नोबेल असैंबली ने कहा है, ‘उनकी खोजों में इस बात की व्याख्या की गई है कि पौधे, जानवर और इंसान किस प्रकार अपनी आंतरिक जैविक घड़ी के अनुरूप खुद को ढालते हैं ताकि वे धरती की परिक्रमा के अनुसार अपने को ढाल सकें।वैज्ञानिकों को इनाम की राशि के रुप में 11 लाख मिलियन डॉलर दिए जाएंगे।

Advertising