नाइजीरिया में बोकाे हराम के हमले में 11 की मौत

Saturday, Mar 03, 2018 - 11:43 AM (IST)

अबुजाः नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी राज्य बोर्नो में बाेको हराम के संदिग्ध आतंकवादियों सेना के बैरकों पर हमला कर दिया जिसमें तीन राहतकर्मियों समेत कम से कम 11 लोग मारे गए। दो सुरक्षा रिपोर्टों के माध्यम से यह जानकारी मिली। पड़ोसी राज्य योबे के डाप्ची शहर में 110 लड़कियों का स्कूल से अपहरण करने की घटना के दो सप्ताह के भीतर उत्तरपूर्व में रन्न मार्क्स शहर में जिहादियों द्वारा हाल में बड़ा छापा मारा गया। संयुक्त राष्ट्र ने तीन सहायताकर्मियों के मारे जाने की पुष्ट की है। मारे गए तीनों नाइजीरियाई हैं।

कैमरून सीमा के समीप रन्न में किए गए हमले में उनकी मौत हुई। हमले के बाद एक महिला परिचारिका लापता है। उसके अपहरण की आशंका है। इस हमले में अन्य नागरिकों के मारे जाने या घायल होने की अाशंका है जिससे चिंता बनी हुई है। रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति की प्रवक्ता के अनुसार दो परिचारिकाओं के ठिकाने का पता नहीं चल सका है। साथ ही यह भी कहा कि रेड क्रॉस का कोई भी कर्मचारी घायल या लापता नहीं हुआ। नाइजीरिया सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में चार सैनिक और चार पुलिस अधिकारी भी मारे गए हैं।

Advertising