नेपाल में पेड़ से लटके मिले  तीन नाबालिग लड़कियों के शव

Monday, Jul 25, 2022 - 10:58 AM (IST)

 काठमांडूः नेपाल के झापा जिले में रविवार को तीन किशोरियों के शव एक ही पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक बसंत पाठक ने बताया कि 16 साल की दो और 17 साल की एक कुल तीन लड़कियां शनिवार दोपहर से लापता थीं।

 

तीनों सुनकोशी चाय बागान में काम करती थीं। पुलिस ने बताया कि उनके शव नेपाल-भारत सीमा के पास पथमारी में स्थित चाय बागान के अंदर एक पेड़ से लटके पाए गए। पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, उक्त मामले में आगे की जांच की जा रही है।  

Tanuja

Advertising