3 शादियां और कई गर्लफ्रैंड्स, खूब रसिया हैं ट्रंप...(Pics)

Thursday, Nov 10, 2016 - 06:34 PM (IST)

वाशिंगटन:अमरीका के राष्ट्रपति चुनें जानें वाले ट्रंप खूब रसिया किस्म के इंसान हैं। उनकी ये बात उनकी 3 शादियों और मीडिया में छाए उनके अफेयर्स से साबित होती है।आइए जानें मीडिया में छाए ट्रंप के अफेयर्स के बारे में।


- इवाना ट्रंप 
7 अप्रैल,1977 को डोनाल्ड ट्रंप और इवाना की शादी हुई।दोनों के 3 बच्चे भी हैं। साथ में कई बिजनैस प्रोजैक्ट्स किए लेकिन मार्ला मेपल्स के साथ अफेयर की खबर आने के बाद इवाना ने 1991 में रिश्ता तोड़ दिया और ट्रंप की आधी जायदाद की मालकिन बनीं।


- गैबरीला सबेटिनी
जब डोनाल्ड ट्रंप इवाना के साथ शादी के बंधन में थे उस समय 1989 जून माह में इन दोनों के अफेयर की खूब चर्चा रही थी, हालांकि कुछ समय बाद ही यह रिश्ता खत्म भी हो गया था।


- कार्ला ब्रूनी 
1991 में कार्ला ब्रूनी का जब मिक जेगर के साथ अलगाव हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप के साथ अफेयर की खूब चर्चा हुई थी।हालांकि यह रिश्ता भी लंबा नहीं चल सका था।
 

- रोवेने ब्रिवेर 
1993 में जब डोनाल्ड ट्रंप और रोवेने का अफेयर हुआ था तो उस समय इनकी साथ में कई फोटो छपी थीं।यह उस समय का सबसे चर्चित अफेयर था।हालांकि काम के कारण दोनों को अलग स्थानों पर जाना पड़ा और यह अफेयर इस कारण समाप्त हुआ,पर रोवेने अभी भी ट्रंप को जैंटलमैन कहकर याद करती हैं।


- मार्ला मेपल्स 
इन दोनों की मुलाकात 1985 में तब हुई थी जब ट्रंप इवाना के साथ शादी के बंधन में थे।जब ट्रंप और इवाना की शादी खत्म हुई तो इन दोनों ने शादी कर ली।शादी के 2 माह के अंदर ही इनकी बेटी टिफेनी का जन्म हुआ।यह शादी 6 साल तक चली। 


- कारा यंग 
डोनाल्ड ट्रंप 2001 में कारा यंग और गॉसिप जर्नलिस्ट ए.जे. बेंजा के साथ लव ट्राईएंगल में थे।एक इंटरव्यू के दौरान बेंजा को उन्होंने कहा था कि कारा यंग के साथ उनका अफेयर अब खत्म हो चुका है और वह जल्द ही इसका स्पष्टीकरण उन्हें देंगे।


- एलिसन जियानिनी 
1998 में डोनाल्ड ट्रंप जब अपनी दूसरी बीवी मार्ला के साथ थे तभी उनके और एलिसन के अफेयर की चर्चा होने लगी थी।


- मेलानिया ट्रंप
ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की शादी जनवरी, 2005 में हुई।तीसरी पत्नी मेलानिया से उनकी संतान विलियम ट्रंप का जन्म हुआ। 
 

Advertising