अमरीका में गोलीबारी, 3 की मौत

Thursday, Oct 19, 2017 - 10:57 AM (IST)

एडगेवुड :अमरीका में मैरीलैंड प्रांत के ग्रेनाइट कारोबार क्षेत्र के एक बिजनेस पार्क में आज एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की जिससे 3 लोग मारे गए और 2 अन्य घायल हो गए। हरफोर्ड काउंटी के शेरिफ जैफरी गाहलेर ने कहा कि संदिग्ध  राडी लबीब प्रिंस (37)  जो ग्रेनाइट कारोबार से जुड़ा है , को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गाहलेर ने कहा, ‘‘यह लक्षित हमला जान पड़ता है और इसका संबंध (ग्रेनाइट) कारोबार से है।’’ उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि 3 व्यक्तियों की जान चली गई और 2 अन्य को गंभीर हालत में ट्रॉमा सैंटर में भर्ती कराया गया है। सभी पीड़ित एडवांस ग्रेनाइट सॉल्यूशंस कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। आसपास के सभी स्कूलों को एहतियातन बंद करवा दिया गया है। बिजनेस पार्क रूट 24 के साथ लगते इंटरस्टेट 95 इंटरचेंज के ठीक दक्षिण में स्थित है।
 

Advertising