सिख रेडियो होस्ट को 40 बार चाकू मार हत्या का प्रयास करने वाले 3 खालिस्तान समर्थकों को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

Saturday, Dec 02, 2023 - 12:56 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः न्यूजीलैंड के सबसे बड़ा नगर ऑकलैंड  में प्रसिद्ध रेडियो होस्ट हरनेक सिंह की हत्या के प्रयास के प्रयास के मामले में यहां की एक कोर्ट ने  तीन खालिस्तान समर्थकों को कड़ी सजा सुनाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सर्वजीत सिद्धू (27) को हत्या के प्रयास का दोषी पाया गया है जबकि सुखप्रीत सिंह (44) पर सहायक होने का दोषी पाया गया व  तीसरा दोषी 48 वर्षीय ऑकलैंड का निवासी है। खालिस्तान के मुखर विरोध के लिए हरनेक सिंह के खिलाफ नाराजगी रखते हुए तीनों ने हमले की योजना बनाई थी। हमले के पीछे के 48 वर्षीय मास्टरमाइंड को साढ़े 13 साल की सजा सुनाई गई।

 

सर्वजीत सिद्धू को साढ़े नौ साल की कैद की सजा सुनाई गई, जबकि सुखप्रीत सिंह को छह महीने की घरेलू नजरबंदी मिली है। वहीं कोर्ट ने दो लोगों, जगराज सिंह और गुरबिंदर सिंह को अपर्याप्त सबूतों के कारण बरी कर दिया गया, जबकि दो अन्य, जोबनप्रीत सिंह और हरदीप सिंह संधू को हरनेक सिंह की हत्या के प्रयास में सजा सुनाई जा सकती है।कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान, न्यायाधीश मार्क वूलफोर्ड ने सामुदायिक सुरक्षा और धार्मिक कट्टरता के खिलाफ मजबूत प्रतिरोध की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

उन्होंने कहा कि 'यह धार्मिक कट्टरता के सभी लक्षण प्रदर्शित करता है। इस संदर्भ में सजा देने के लिए एक अलग दृष्टिकोण की आवश्यकता है। समुदाय को आगे की हिंसा से बचाने पर जोर दिया जाना चाहिए और दूसरों को प्रतिरोध का एक मजबूत संदेश भेजना आवश्यक है।'  द ऑस्ट्रेलिया टुडे की  के मुताबिक, यह हमला 23 दिसंबर, 2020 को हुआ था। हरनेक सिंह को रास्ते में धार्मिक कट्टरपंथियों के एक समूह ने घात लगाकर हमला किया था। नेक्की के नाम से मशहूर हरनेक सिंह का तीन कारों ने पीछा किया था। उन पर 40 से अधिक बार चाकू से वार किया गया था।  

Tanuja

Advertising