पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने वाहन पर किया हमला, पुलिस अधिकारी और 2 बच्चों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2024 - 03:47 PM (IST)

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें एक पुलिस अधिकारी और दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा के अशांत लक्की मारवत जिले में हुई जब एक मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने पुलिस अधिकारी की कार पर हमला कर दिया था।

 

कार में सवार दो महिलाएं किसी तरह बच गयीं। इस घटना में आठ से 12 साल के दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारी का परिवार चिकित्सा उपचार के लिए पेशावर जा रहा था तभी बंदूकधारियों ने कुर्रम टोल प्लाजा के समीप उनके वाहन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बचाव दलों ने पीड़ितों को एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और दोषियों को पकड़ने के लिए एक तलाश अभियान चलाया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News