चीन के लड़ाकू विमानों ने इस माह  7वीं बार ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में की घुसपैठ

Monday, Jun 20, 2022 - 01:56 PM (IST)

तइपे: तीन चीनी सैन्य विमानों ने ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र (ADIZ ) में फिर घुसपैठ कर सीमा नियमों का उल्लंघन किया। ताइवान समाचार की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को  पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) के 2 शेनयांग J-16 फाइटर जेट्स और एक शानक्सी Y-8 एंटी-सबमरीन वारफेयर प्लेन को ताइवान के ADIZ के दक्षिण-पश्चिम कोने में ट्रैक किया गया।

 

ADIZ एक ऐसा क्षेत्र है जो किसी देश के हवाई क्षेत्र से आगे तक फैला हुआ है, जहां हवाई यातायात नियंत्रक आने वाले विमानों से अपनी पहचान करने के लिए कहते हैं। चीन की घुसपैठ के जवाब में ताइवान ने भी अपने विमान भेजे, रेडियो चेतावनी प्रसारित की, और PLAAF विमानों को ट्रैक करने के लिए वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तैनात की। चीन ने यह इस महीने सातवीं बार ताइवान के डिफैंस जोन में घुसपैठ की है।

 

ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने अब तक चीन ने ताइवान के पहचान क्षेत्र में 11 विमान भेजे हैं, जिनमें सात लड़ाकू जेट और चार स्पॉटर विमान शामिल हैं। बता दें कि सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के ADIZ में नियमित रूप से विमान भेजकर ग्रे ज़ोन रणनीति के अपने उपयोग में वृद्धि की है, जिसमें अधिकांश घटनाएं दक्षिण-पश्चिम कोने में होती हैं। MND के अनुसार, 2021 में, चीनी सैन्य विमानों ने 239 दिनों में 961 बार ताइवान के ADIZ में प्रवेश किया। 
 

Tanuja

Advertising