फिजिक्स का नोबल भी 3 अमरीकी वैज्ञानिकों की झोली में

Tuesday, Oct 03, 2017 - 05:29 PM (IST)

स्टॉकहोमः स्वीडन की रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा फिजिक्स के नोबल पुरस्कार की घोषणा की गई। 2017 का फिजिक्स नोबल प्राइज भी अमरीका के लेजर इंटरफीरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑब्जर्वेट्री के 3 वैज्ञानिकों रीनर्स वीज, बैरी बैरिश और किप थॉर्न को मिला है। उन्हें यह पुरस्कार ग्रेविटेशनल वेव की खोज के लिए दिया गया है। 

पिछले साल यह पुरस्कार लिगो के प्रयोग में प्रमुख भूमिका निभाने वाले ब्रिटेन की 3 वैज्ञानिकों को दिया गया था। लिगो ने सितंबर 2015 में ग्रेविटेशनल वेव्स को पहली बार ऑब्जर्व किया था। वीज मसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में फिजिक्स के प्रोफेसर हैं वहीं थॉर्न कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ  टेक्नोलॉजी में थियरेटिकल फि जिक्स के प्रोफेसर हैं और बैरिश भी इसी इंस्टीट्यूट के पूर्व पार्टीकल फिजिसिस्ट हैं।

Advertising