नाइजीरियाः बंदूकधारी के हमले में 27 की मौत

Wednesday, May 17, 2017 - 06:24 PM (IST)

अबुजा:मध्य नाइजीरिया के नाइजर राज्य में एक बंदूकधारी के हालिया हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख इब्राहिम इंगा ने इस हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लोग हमले का शिकार तब हुए जब उग्रवादियों ने राज्य के मोकावा जिले में एपोजाइ समुदाय पर हमला कर दिया। 

इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।इस हमले के बाद नाइजीरिया में अधिकारिओं ने तुरंत आपात बैठक बुलाई है। इंगा के मुताबिक, रविवार तड़के बंदूकधारियों के हमले में 21 लोगों की मौत हो गई थी।बाद में एक नदी से 3 शव बरामद हुए।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों ने हालात को काबू में कर लिया है।

Advertising