32 रुपये में खरीदी गई 26 साल पुरानी Harry Potter की किताब आज 11 लाख रुपये में नीलाम...रहस्य और जादूई दुनिया से भरी है ये किताब

Friday, Jul 14, 2023 - 09:32 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क:  जादूई दुनिया को सिनेमा के आगे प्रदर्शित करने वाली अब तक सबसे फेमस सीरीज हैरी पॉटर में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल,  जादूई दुनिया को लेकर बनी हैरी पॉटर फिल्म आने से पहले राइटर जेके रॉलिंग द्वारा लिखी एक किताब की हैरान कर देने वाली निलामी हुई।

इस किताब की पहली कड़ी Harry Potter and the Philosopher’s Stone के पहले 500 एडिशन में से एक आज जिस कीमत लगभग £10,500 (लगभग 11 लाख रुपये) में नीलाम हुई है।  सबसे ज्यादा बोली रिचर्ड विंटनर ने लगाई और 11.26 लाख में इस किताब के मालिक बन गए। इसे खरीदने के बाद रिचर्ड ने कहा कि ये मेरे लिए बड़ी स्पेशल है क्योंकि ये जे के रॉलिंग की की किताब की ऑरिजिनल सीरीज की पहली किताब है।

 ब्लूम्सबरी द्वारा 1997 में लेमिनेटेड बोर्ड कवर के साथ प्रकाशित, यह पुस्तक केवल 500 काॅपी छपी थी जिसमें 300 को यूके की लाइब्रेरी में भेज दिया गया और वहीं इस किताब के लिए आखिरी बोली ऑनलाइन लगाई गई। फटी-पुरानी किताब को 1997 में केवल 32 रुपए में खरीदा गया था जिसकी आज बोली अब 11 लाख रुपए में लगी है।  26 साल बाद अब इस किताब को Wolverhampton Library ने बेचने का फैसला किया। 

 ऑक्शन हाउस ने फेसबुक के जरिए जानकारी दी जिसके कैप्शन में लिखा - “वाह, हैरी पॉटर बुक को लेकर क्या अविश्वसनीय परिणाम हैं,सोमवार 10 जुलाई को10,500 पाउंड (लगभग 11 लाख रुपये) की भारी कीमत. हम इस परिणाम से बिल्कुल खुश हैं। जेके राउलिंग की किताबों की ओरिजनल सीरीज में इस पहली प्रति को स्पष्ट रूप से अच्छी तरह से पढ़ा गया है और अभी भी इसपर लाइब्रेरी पहचान स्टिकर, जे अक्षर के साथ स्पाइन स्टिकर, एग्जिट टिकट और किताब पर बिक्री की कीमत केवल 32 rupee लिखी है। वहीं किताब पर लाइब्रेरी की मुहर भी लगी हुई है। बता दें कि इस फिल्म में एक स्कूल को रहस्यमयी दुनिया के रूप में दिखाया गया है जहां बच्चे जादू-टोना और जादूगरी सिखते है।  

Anu Malhotra

Advertising