मिस्र के पुलिस मुख्यालय में लगी भीषण आग से 25 लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 11:00 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः पूर्वोत्तर मिस्र में एक पुलिस मुख्यालय में सोमवार को तड़के आग लगने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने  बताया कि आग इस्माइलिया के स्वेज नहर प्रांत में बहुमंजिला पुलिस मुख्यालय में लगी।

 

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चूंकि अधिकारी मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है इसीलिए उन्होंने पहचान न उजागर करने की शर्त पर ये जानकारी दीं।

 

फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। मिस्र में सुरक्षा मानकों और आग लगने की घटनाओं से निपटने संबंधित नियमों को लागू करने की व्यवस्था काफी लचर है। पिछले साल अगस्त में ही काहिरा में कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च में आग लग गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News