मेक्सिको में नशा मुक्ति केन्द्र पर हमला, 24 लोगों की मौत

Thursday, Jul 02, 2020 - 10:31 AM (IST)

मेक्सिको सिटी:  मेक्सिको के एक नशा मुक्ति केन्द्र में बुधवार को कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं।

 पुलिस ने बताया कि केन्द्र पंजीकृत भी नहीं है। गुआनाजुआटो में पुलिस ने बताया कि हमला इरापुआटो शहर में बुधवार को किया गया। सात घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने केन्द्र में सभी को निशाना बनाया। किसी का अपहरण नहीं किया गया है। गोलीबारी करने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन गवर्नर डिगो सिन्हूई ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह इसमें शामिल हैं।

 

Tanuja

Advertising