कांगो में हमले में 24 लोगों की मौत, 12 घायल

Sunday, Mar 01, 2020 - 12:33 AM (IST)

बुनियाः कांगो में इतुरी प्रांत के एक गांव में शनिवार को विद्रोहियों के हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रांत के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सेना की वर्दी पहन कर आए हमलावरों ने गांव की सड़कों पर जो भी मिला उसे गोली मार दी और गांवों में लूटपाट भी की। हमलवारों की पहचान कॉपेरेटिव फॉर द डेवलपमेंट ऑफ कांगो (सीओडीईसीओ) के सदस्यों के रूप में हुई है।

सीओडीईसीओ के सदस्य पिछले वर्ष से इतुरी के डीजुगु शहर में सक्रिय हैं। इन हमलावरों और कांगो सेना के बीच की लड़ाई में अब तक क्षेत्र के करीब 3,00,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। विस्थापित लोग बुनिया शहर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की तरफ से निर्मित शविरों में शरण लेने को मजबूर हैं।

 

Pardeep

Advertising