यूनिवर्सिटी के बाथरूम में करता था ये काम, हुआ गिरफ्तार

Sunday, Oct 23, 2016 - 04:15 PM (IST)

लंदन:  ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया में बाथरुम यूज करने वालों का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल के लड़के ने यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में लोगों को नहाते और शॉवर लेते हुए देखने के लिए सीक्रेट कैमरा लगाया था। इस मामले की सुनवाई नॉरविच मैजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई।

इस जुर्म का खुलासा उस समय हुआ जब एक महिला ने लाइब्रेरी टॉयलेट को यूज करने के दौरान जमीन पर एक सफेद प्लास्टिक बैग देखा, जिसके एक कोने पर छेद था। महिला ने कुछ दिन पहले भी इस बैग को नोटिस किया था। बाद में उन्होंने बैग को खोलकर उसके अंदर रखा हुआ बॉक्स निकाला, जिसमें छेद था।

प्रॉसिक्यूटर जोन्स ने बताया कि बॉक्स के अंदर आईफोन 6 मिला, जिससे रिकॉर्डिंग की जा रही था। इस बात की जानकारी उन्होंने लाइब्रेरी हैल्प डैस्क को दी। बाद में आरोपी स्टूडैंट खुद हैल्प डैस्क  के पास गया और उनको बताया कि उसने रिकॉर्डिंग्स डिलीट कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके लैपटॉप और मोबाइल फोन की तालाशी से कुछ और चीजें बरामद हुई, जिन्हें सीज कर दिया गया।

पुलिस के अक्तबर 2015 तक के वीडियो मिले हैं, जिसमें एक महिला का शावर लेते हुए वीडियो भी है। स्टूडेंट के पास से यूनिवसिर्टी हॉस्टल और बाथरुम के अलावा और भी कई लोकेशन के कुल 38 वीडियो प्राप्त हुए हैं। नॉरविज मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने उसे 6 आरोपो में दोषी पाया है।
 

Advertising