कांगो में आतंकवादी हमले में 22 लोगों की मौत

Monday, Dec 16, 2019 - 04:46 AM (IST)

मास्कोः मध्य अमेरिकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) के नोर्ड-किवू प्रांत में हुए एक आतंकवादी हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयायड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) समूह के आतंकवादियों ने शनिवार को टोम्बी गांव में हमला कर दिया जिसमें कुल 22 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में 15 पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को वांगोमा में इसी प्रकार के हमले में छह अन्य लोग मारे गए थे। एडीएफ को युगांडा में एक आतंकवादी संगठन के रूप में जाना जाता है जो युगांडा ओर कांगो में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के कार्य में जुटा हुआ है।

 

Pardeep

Advertising