इराक में आई बाढ़ में दो दिन में 21 लोगों की मौत

Monday, Nov 26, 2018 - 03:32 AM (IST)

बगदाद: इराक में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में दो दिन में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को यह जानकारी दी। 

इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने बताया कि मरने वालों में औरतें और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 180 लोग घायल हुए हैं। 

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि सलाहाद्दीन प्रांत में कुल 10,000 लोगों और निनेवेह में 15,000 लोगों को तत्काल मदद की जरूरत है। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल महदी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वे लोगों की मदद के लिए सुरक्षा बलों, स्थानीय अधिकारियों का एक ‘‘संकट प्रकोष्ठ’’ स्थापित करने वाले हैं।     

Pardeep

Advertising