'' भारत समेत 42 देशों के 204 पर्वतारोहियों को एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति दी गई''

Saturday, Apr 09, 2022 - 10:42 PM (IST)

काठमांडूः इस सत्र में 15 भारतीयों समेत 42 देशों के 204 पर्वतारोहियों को एवरेस्ट चोटी पर चढ़ाई करने की अनुमति दी गई है। नेपाल के पर्यटन विभाग ने यह जानकारी शनिवार को दी। 

विभाग ने कहा कि अनुमति पाने वाले पर्वतारोहियों में 46 महिलाएं हैं जबकि 158 पुरुष हैं। विभाग ने कहा, ‘‘इस बार 42 देशों के 204 पर्वतारोहियों को 8848.86 मीटर ऊंची एवरेस्ट चोटी पर चढ़ाई करने की अनुमति दी गई। इनमें भारत, रूस और अमेरिका के पर्वतारोही शामिल हैं।'' 

विभाग ने बताया कि सर्वाधिक 51 पर्वतारोही अमेरिका के हैं, जबकि ब्रिटेन के 25, कनाडा और नेपाल के 11-11, ऑस्ट्रेलिया के 10 और चीन के नौ पर्वतारोही हैं। वर्ष 1953 में एवरेस्ट को पहली बार फतह करने का श्रेय एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नोर्गे को है। लेकिन इसके बाद से अब तक करीब 6000 लोग एवरेस्ट चोटी को फतह कर चुके हैं।
 

Pardeep

Advertising