20 साल पहले बिछड़ी बहन बनी पत्नी, शादी के दिन दूल्हे को पता चली सच्चाई

Tuesday, Apr 06, 2021 - 03:23 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क:  यह दुनिया अजूबों और अनूठे रहस्यों और कहानियों से भरी पड़ी है। ऐसी ही एक अजीबोगरीब कहानी सुनने को मिली चीन से, यहां  एक दूल्हा जिस दुल्‍हन से शादी कर रहा था वो उसकी बहन निकली। दिलचस्प बात है कि सच्चाई जानने के बाद भी इन दोंनों ने एक दूसरे से शादी रचा ली।

 

यह हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है चीन में के जिआनग्‍सू प्रांत के सोझोउ का। खबरों के अनुसार 31 मार्च को शादी की रस्में चल रही थी, तभी दूल्हे की मां ने दुल्हन के हाथ पर बने निशान को देख और फूट फूट कर रोने लगी। पूछने पर महिला ने बताया दुल्हन उसकी बेटी है जो 20 साल पहले उससे बिछड़ गई थी।

 

बताया जा रहा है कि जब इस महिला की बेटी गुम हुई तो उसपे एक बच्चे को गोद ले लिया था। वही उस लड़की को एक दंपत्ति ने गोद ले लिया था। उन्होने बताया कि 20 साल पहले उन्हे बच्ची सड़क पर मिली थी, जिसे वह घर ले आए थे, तब से वह ही लड़की का पालन पोषण कर रहे थे। दूल्हा दुल्हन में खून का रिश्ता ना होने के चलते  इस शादी से किसी ने ऐतराज नहीं किया और उन दोनों ने पूेर रीति रिवाज से ब्याह रचा लिया।

vasudha

Advertising