पाकिस्तान में पोलियो कर्मियों को सुरक्षा देने वाले 2 पुलिसकर्मियों की हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Dec 18, 2019 - 02:27 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को पोलियो कर्मचारियों की टीम को सुरक्षा देनेवाले दो पुलिसकर्मियों को अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत ने 16 दिसंबर से पोलियोरोधी अभियान शुरू किया है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या उस समय कर दी जब वह प्रांत के दीर जिले में पोलियो कर्मचारियों की एक टीम को सुरक्षा प्रदान कर रहे थे।

 

घटना के बाद हमलावर फरार हो गए और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है। अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान दुनिया के वे तीन देश हैं जहां पोलियो अब भी महामारी बना हुआ है। पाकिस्तान में पोलियो टीम पर पहले भी हमले होते रहे हैं। इन हमलों में 2012 से अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां आतंकवादी लंबे समय तक यह कह कर पोलियो रोधी अभियानों का विरोध करते रहे कि इससे बांझपन बढता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News