पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदूकधारी के हमले में 2 पुलिसकर्मियों की मौत

Friday, Feb 25, 2022 - 11:42 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। क्वेटा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी असद नासिर ने शिन्हुआ को बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में गश्त कर रहे पुलिस अधिकारियों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि हमले के बाद बंदूकधारी भाग गए। 

उन्होंने कहा कि घायल पुलिसकर्मी को क्वेटा के एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए सुरक्षा बलों की टुकड़ी मौके पर पहुंच गई और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

Pardeep

Advertising