फ्लोरिडा में अंतिम संस्कार के दौरान गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

Sunday, Feb 02, 2020 - 09:46 AM (IST)

फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में शनिवार को एक अंतिम संस्कार के दौरान गोलीबारी में एक किशोर तथा एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग जख्मी हो गए। रिवेरा बीच पुलिस ने एक बयान में बताया कि यह गोलीबारी स्थानीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे के बाद विक्ट्री सिटी चर्च के बाहर हुई। उन्होंने बताया कि 15 वर्षीय लड़के और एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

एक महिला और एक किशोर को अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही पीड़ितों के नाम उजागर किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इलाके में श्रवण उपकरणों ने 13 गोलियों की आवाज दर्ज की। इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। रिवेरा बीच, वेस्ट पाम बीच का उपनगर है। 

Tanuja

Advertising