लंदन विस्फोट मामले में दो और गिरफ्तार

Wednesday, Sep 20, 2017 - 05:32 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भूमिगत मेट्रो ट्रेन में हुए विस्फोट मामले में आज और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस विस्फोट में 30 लोग घायल हुए थे। अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने बताया कि आतंकवाद निरोधक कानून के तहत साउथ वेल्स के न्यूपोर्ट से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 48 तथा 30 साल है। इस मामले में कल रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शनिवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक की उम्र 21 वर्ष तथा दूसरे 18 साल का है। प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने गत शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि ब्रिटेन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा आगामी दिनों में ब्रिटेन की सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस और सैन्य बल दिखाई देंगे।  

Advertising