पाकिस्तान में कोयला खदान ढहने से 2 लोगों की मौत

Saturday, Oct 13, 2018 - 09:19 PM (IST)

पेशावर: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में शनिवार को कोयले की एक खदान ढह जाने के बाद कम से कम दो खदान मजदूरों की मौत हो गई और बहुत से खनिक घायल हो गए। बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले के दारा आदम खेल कस्बे में स्थित कोयला खदान में हुई। 

अधिकारियों ने बताया कि खदान के अचानक ढह जाने के दौरान मजदूर खदान में काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पाकिस्तान केंद्रीय खान मजदूर संघ के मुताबिक देश में खदानों के ढह जाने के चलते हर साल करीब 200 खदान मजदूरों की मौत हो जाती है।     
 

Pardeep

Advertising