तेल अवीव में गोलीबारी में 2 की मौत, 8 घायल

Friday, Apr 08, 2022 - 07:00 AM (IST)

तेल अवीवः इजराइल के मागेन डेविड एदोम आपातकालीन सेवा का कहना है कि तेल अवीव के डाउनटाउन में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहले बताया था कि बृहस्पतिवार रात को हुई गोलीबारी में तीन से पांच लोगों के घायल होने की आशंका है। गोलीबारी के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। इजराइली पुलिस का कहना है कि बृहस्पतिवार को तेल अवीव में हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हो गए।

गोलीबारी की घटना डीजेनगोफ स्ट्रीट पर हुई, जहां कई बार और रेस्तरां हैं। तेल अवीव के डाउनटाउन में स्थित प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के कार्यालय की ओर से कहा गया कि बेनेट सैन्य मुख्यालय से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Pardeep

Advertising