दक्षिण सूडान में 2 भारतीयों इंजीनियर को बनाया बंधक

Sunday, Mar 12, 2017 - 09:22 AM (IST)

नई दिल्ली: दक्षिण सूडान के सशस्त्र विरोधियों का दावा है कि उसने 2 भारतीयों को किडनैप किया है। विद्रोहियों ने दोनों इंजीनियर पर सरकार के साथ काम करने का आरोप लगाया। अभी ये साफ नहीं है कि नील प्रांत में यह कब किडनैप हुआ। दक्षिण सूडान में पिछले साल से सिविल वार चल रहा है। विपक्षी प्रवक्ता विलियम जी डेंग ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में निर्वासित विपक्षी नेता रीक माचर जब तक इस पर कोई फैसला नहीं करेंगे, दोनों भारतीय नागरिक बंधक बने रहेंगे। एक अन्य विपक्षी प्रवक्ता एम गरांग ने कहा कि इस अपहरण में कोई फिरौती या अन्य मांग होने की उम्मीद नहीं है क्योंकि यह हमारे लक्ष्यों के साथ प्रासंगिक नहीं है। दक्षिण सूडान में भारतीय दूतावास ने कोई टिप्पणी नहीं की।

दक्षिण सूडान दुनिया के सबसे नए देशों में एक है। यह अफ्रीका महाद्वीप के केंद्र में स्थित है और इसकी सीमा 6 देशों से सटी है। यह प्राकृतिक तेल के लिहाज से संपन्न देश है। पिछले कुछ सालों से यहां गृह युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। वैसे यह दुनिया के सबसे कम विकसित इलाकों में शामिल है। स्पेन और पुर्तगाल के संयुक्त क्षेत्रफल से भी बड़े इलाके में सड़कें कहीं-कहीं ही नजर आती हैं।
 

Advertising