श्रीलंका में बाढ़ से 2 की मौत, 86 हजार से अधिक लोग प्रभावित

Wednesday, Dec 26, 2018 - 10:14 PM (IST)

कोलंबो: उत्तरी श्रीलंका में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई तथा 86 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैैं। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आपदा केंद्र ने बताया कि जाफना, किल्लिनोच्ची, मुल्लैतिवु, मन्नार तथा वावुनिया के कई इलाकों में जल स्तर कम हो रहा है लेकिन इन क्षेत्र के निवासियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। आपदा केंद्र के प्रवक्ता प्रदीप कोडिप्पिली ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है ताकि इन क्षेत्रों से विस्थापित लोग अपने घर वापस लौट सकें। कोडिप्पिली के अनुसार उत्तरी जिले में स्थापित किए गए  39 सुरक्षित शिविरों में 11 हजार से अधिक लोगों ने आश्रय ले रखा है। 

राष्ट्रपति मैत्रीपला सिरीसेना ने क्षतिग्रस्त हुए प्रत्येक घर के लिए ढाई लाख रुपये सहायता राशि देने का आदेश दिया है। साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को 10 हजार रुपए अतिरिक्त तुरंत देने का आदेश दिया है। आपदा प्रबंधन मंत्रालय भी बाढ़ से होने वाले नुकसान का आकलन कर रहा है। 


 

Pardeep

Advertising