दक्षिण अफ्रीका में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 19 लोग घायल

Tuesday, Jul 10, 2018 - 09:48 PM (IST)

प्रिटोरिया: दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में घास के मैदान में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 19 लोग घायल हो गए। आपात सेवाओं ने प्रारंभिक आंकड़ा जारी करते हुए यह जानकारी दी। 

‘ ईआर 24 मेडिकल सेवा ’ के प्रवक्ता रूजेल मिररिंग ने कहा , ‘‘ ईआर 24 और अन्य सेवाओं के चिकित्सक प्रिटोरिया में घटनास्थल वंडरबूम पर मौजूद है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अभी 19 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है, जिन्हें मामूली से लेकर गंभीर चोटे आई हैं। किसी के मारे जाने की अभी कोई जानकारी नहीं है। ’’

Pardeep

Advertising