चीन: एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते हुई दुर्घटना में 18 लोगों की मौत, 19 घायल

Wednesday, Nov 15, 2017 - 09:35 PM (IST)

बीजिंग: कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के चलते हाईवे पर कम से कम 30 वाहनों के आपस में टकरा जाने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में फुयांग शहर में एक्सप्रेस वे का एक हिस्सा आज सुबह कोहरे से ढंका हुआ था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक एक्सप्रेस वे पर कम दृश्ता होने के चलते 30 वाहन टकरा गए। इसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के चलते कई वाहनों में आग भी लग गई। करीब तीन - चार घंटे यातायात अवरूद्ध रहा।  

Advertising